जयपुर
जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) जयपुर चैप्टर की ओर से ‘नवआरम्भ-2026 विद जीतो स्टॉलवर्ट्स का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी सहित कार्यक्रम में 500 से अधिक उद्यमियों, व्यवसायियों, आइएएस एवं आरएएस अधिकारी सम्मिलित हुए।
‘द ग्रेट इंडियन वेल्थ डिबेट शो’ में गोल्ड, इन्वेस्टमेंट और रियल एस्टेट क्षेत्र के देश के शीर्ष नेतृत्वकर्ता एक ही मंच पर मौजूद रहे। जयपुर चैप्टर की चेयरपर्सन सलोनी जैन और मुख्य सचिव हितेश भंडिया ने बताया कि उद्यमी पृथ्वीराज कोठारी, संजय डांगी ने व्यवसाय, निवेश एवं आर्थिक परिदृश्य पर विचार साझा किए। अर्थशास्त्री, निवेश विशेषज्ञ अजय बग्गा ने पैनलिस्ट्स से बिजनेस यात्रा, विरासत निर्माण, गोल्ड-रियल एस्टेट-शेयर बाजार जैसे एसेट क्लासेस, जोखिम प्रबंधन, मिथक बनाम वास्तविकता, भविष्य के निवेश अवसर, जैन मूल्यों पर आधारित नेतृत्व और दीर्घकालीन संपत्ति निर्माण जैसे विषयों पर बात की। अजय बग्गा ने कहा कि निवेश के लिए कोई ऐसी संपत्ति लें, जो महंगाई के साथ बढ़े। युवा सोच समझकर ही निवेश करें। ज्यादा लालच न करें। नितिन जैन, महावीर चौधरी, जिनेंद्र कुमार मुनोत, विमल सिंघवी, रवि जैन, राज गोलेछा, विवेक काला व विकास जैन मौजूद रहे।









