यम संल्लेखना के बाद मुनि मुक्तिसागर समाधिस्थ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पिड़ावा
स्थानीय श्रीसांवलिया पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बड़ा मंदिर में जैन मुनि मुक्ति सागर ने 16 दिन की यम संल्लेखना के बाद 11जनवरी को दोपहर 3 बजे के करीब देह त्याग दी। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। उनका अंतिम संस्कार ब्रह्मानंद सागर नसियां सूरजकुंड में पंचतत्व में विलीन किया। समाधि मरण की सूचना मिलते ही पिड़ावा नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर फैल गई। नगर में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

पत्रकार गोपाल शर्मा की पुस्तक का राज्यपाल द्वारा विमोचन
जयपुर (समन्वय वाणी) राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने 10 जनवरी को विधायक और वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा की पुस्तक मेरी मुलाकातें का विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के साथ विमोचन किया। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कार्यक्रम में ऑनलाइन भाग लिया। राज्यपाल बागडे ने गोपाल शर्मा को पुस्तक के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनके लिए इंटरव्यू महत्वपूर्ण और संग्रहणीय हैं। यह पुस्तक पत्रकारिता के स्वस्थ मूल्यों के साथ साहित्य की संवेदना लिए है। उन्होंने पत्रकारिता के साथ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ की अपनी स्वयं की कुछ यादें भी साझा की। राज्यपाल ने पत्रकारिता में इंटरव्यू विधा को समय के दस्तावेज बताते हुए कहा कि साक्षात्कार वही सार्थक होते हैं, जिनमें लेने और देने वाला दोनों ही विषय और सामयिक संदर्भों के मर्मज्ञ हों। इंटरव्यू की यह पुस्तक पत्रकारिता जगत के लिए ही नहीं भारत निर्माण से जुड़े विशिष्ट व्यक्तित्वों को गहराई से जानने और समझने में रुचि रखने वालों के लिए भी समान रूप से उपयोगी होगी। पत्रकारिता चौथा स्तम्भ इसीलिए कहा गया है कि यह लोकतंत्र की जड़ों को सींचने का कार्य करती है। राज्यपाल ने पुस्तक के अंशों से जुड़ी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

जैन पत्रकार सम्मेलन में संपादक संघ की सहभागिता
नासिक (समन्वय वाणी) समीपस्थ नवोदित णमोकार तीर्थ पर आचार्य देवनन्दि जी ससंघ एवं अनेक मुनिराजों के सान्निध्य में फरवरी में होने वाले विशाल पंचकल्याणक की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उक्त कार्यक्रम के निमित्त से 18 जनवरी को णमोकार तीर्थ पर पत्रकार सम्मेलन आयोजित है। जैन पत्र संपादक संघ के महामंत्री डा. अखिल बंसल ने बताया कि उक्त सम्मेलन में अ. भा. जैन पत्र संपादक संघ के पत्रकार बडी संख्या में भाग लेने पहुंच रहे हैं।

Editor
Author: Editor

Leave a Comment

और पढ़ें