नई दिल्ली l नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिक्किम और वाराणसी के दौरे में विकास और महिला सशक्तिकरण को लेकर कई अहम परियोजनाओं की सौगात दी। गंगटोक में राज्य स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री ने ₹4,000 करोड़ से अधिक की 30 से ज्यादा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, जिनमें तीस्ता नदी पर पुल, सड़क संपर्क, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।
वाराणसी में अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने ₹6,350 करोड़ की 163 परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं में गंगा पर नया पुल, सड़क और रेल कनेक्टिविटी से जुड़े कार्य, दो नई ट्रेनों की शुरुआत, 500-बेड अस्पताल और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट शामिल हैं। इसके अलावा डेयरी किसानों को ₹105 करोड़ का बोनस भी वितरित किया गया।
प्रधानमंत्री बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।
– यश जयसवाल (प्रशिक्षु, मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़)








