एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में आयुष शेट्टी का कमाल, फाइनल में बनाई जगह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चीन के निंगबो में चल रही बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में भारत के युवा खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। शनिवार, 11 अप्रैल को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने मौजूदा विश्व चैंपियन कुनलावुत विटिडसर्न को हराकर इतिहास रच दिया।

आयुष ने पहला गेम 10-21 से गंवाने के बाद दमदार वापसी करते हुए अगले दो गेम 21-19 और 21-17 से अपने नाम किए। करीब 75 मिनट तक चले इस मुकाबले में उनका जज्बा और संयम साफ दिखाई दिया।

इस जीत के साथ आयुष शेट्टी 61 साल बाद इस टूर्नामेंट के पुरुष एकल फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले 1965 में दिनेश खन्ना ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

अब फाइनल में आयुष का सामना रविवार, 12 अप्रैल को चीन के स्टार खिलाड़ी शि यू क्यूई से होगा, जहां वे स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे।

– यश जयसवाल (प्रशिक्षु, मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़) 

YASH JAYSWAL
Author: YASH JAYSWAL

Leave a Comment

और पढ़ें