सी.पी.आई(एम) का 24 मार्च को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन, महंगाई और रसोई गैस मुद्दों पर जोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली, 17 मार्च 2026: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने 24 मार्च को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन आयोजित करने की घोषणा की है। यह प्रदर्शन बढ़ती महंगाई, रसोई गैस सिलेंडर की कमी और सरकारी नीतियों के विरोध में किया जाएगा।

पार्टी नेताओं के अनुसार, आम जनता को आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही, घरेलू उपयोग के लिए रसोई गैस की उपलब्धता और कीमत को लेकर भी चिंता जताई गई है।

पार्टी ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मजदूरों, किसानों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी रहेगी।
पार्टी ने आम नागरिकों से इस प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी आवाज उठाने की अपील की है। विरोध प्रदर्शन के स्थान और कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

समाचार संकलन – यश जयसवाल (प्रशिक्षु, मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़) 

YASH JAYSWAL
Author: YASH JAYSWAL

Leave a Comment

और पढ़ें