
अलीगढ। मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के लिए आज का दिन अत्यंत गौरवपूर्ण रहा। विभाग की वरिष्ठ अध्यापिका मनीषा जी की शैक्षणिक यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ गया है; शोध कार्य पूर्ण होने के उपरांत वे अब ‘डॉ. मनीषा उपाध्याय’ बन गई हैं।
इस विशेष उपलब्धि पर आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान, विभाग के विभागाध्यक्ष आदरणीय प्रोफेसर जितेंद्र सिंह जी ने अपने कर-कमलों से उन्हें डॉक्टरेट का प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
प्रोफेसर सिंह ने डॉ. मनीषा के समर्पण और कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि विभाग और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी सिद्ध होगी।
इस खुशी के अवसर पर विभाग के सदस्य मयंक जैन, मुकेश, शिवम और साक्षी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. मनीषा उपाध्याय को पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। 
विश्वविद्यालय प्रशासन और सहयोगियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना की है।









