ओम बिरला की उपस्थिति में सिद्धचक्र विधान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोटा / यहां के आरके पुरम में अष्टानिका महापर्व पर परम पूज्य गणिनी श्रमणी आर्यिका रत्न श्री 105 विभाश्री माताजी ससंघ के सानिध्य में आयोजित श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला की उपस्थिति में हुआ । इस अवसर पर बिरला ने कहा माताजी ने पिछले कई वर्षों से भगवान महावीर के सिद्धांतों पर चलते हुए संयम, सेवा और आध्यात्मिक जागरण का संदेश दिया है। उनका जीवन त्याग और लोककल्याण के प्रति समर्पण का उदाहरण है। मैं माताजी के चरणों में नमन करता हूँ और उनके आशीर्वाद के लिए कृतज्ञ हूँ। भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और करुणा के सिद्धांत हमें सही मार्ग दिखाते हैं। माताजी का सानिध्य समाज में शांति, सद्भाव और संस्कारों को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।

समाचार संकलन: युवराज कुमार (प्रशिक्षु मंगलायतन विश्वविद्यालय अलीगढ़)

Samanvay Vani
Author: Samanvay Vani

Leave a Comment

और पढ़ें