Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दसवीं-बारहवीं के छात्र पांच दिन में वापस करेंगे टैबलेट, एसएलसी वालों को दी परीक्षा तक की मोहलत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंचकूला.

सरकारी स्कूलों में दसवीं-बारहवीं में पढ़ रहे सभी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने के पांच दिन के अंदर टैबलेट वापस करने होंगे। सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के दसवीं के विद्यार्थी अगर उसी स्कूल में पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं तो उन्हें टैबलेट जमा करने की आवश्यकता नहीं है।

इसी तरह ग्यारहवीं के केवल उन्हीं छात्रों को टैबलेट स्कूलों में जमा कराना होगा जो स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट (एसएलसी) मांगते हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के सभी राजकीय स्कूलों को ई-अधिगम योजना के तहत छात्रों को दिए गए टैबलेट को लेकर गाइड लाइन जारी कर दी गई है। अगर कोई विद्यार्थी जानबूझकर टैबलेट जमा नहीं कराएगा तो बोर्ड की ओर से उसका परिणाम रोका जा सकता है। यदि किसी तरह परिणाम जारी हो भी जाता है तो विद्यार्थी को स्कूल में टैबलेट जमा कराने के बाद ही एसएलसी, डीएमसी और चरित्र प्रमाण पत्र मिलेगा।

Editor
Author: Editor

Leave a Comment

और पढ़ें