Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चहुंमुखी विकास पर जोर, राज्य सरकार की प्राथमिकता: कृष्ण कुमार बेदी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चण्डीगढ
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की घोषित विकास परियोजनाओं पर काम शुरू हो गया है। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर नरवाना विकसित क्षेत्र के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि नरवाना क्षेत्र ने विकास की नई उड़ान भर ली है। निकट भविष्य में प्रगति की इस रफतार को और गति मिलेगी तथा क्षेत्रवासियों को विकास परियोजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो जाएगाा। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी रविवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी रैस्ट हाउस की अतिरिक्त नई बिल्डिंग के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने 9 करोड़ 54 लाख 80 हजार रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाली रैस्ट हाऊस की अतिरिक्त तीन मंजिला इमारत की नींव रखी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और इसकी दो मंजिलों पर अति विशिष्ट व्यक्तियों के ठहराव के लिए कमरे व ऑफिस बनाए जाएंगे। इस भवन का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य जून 2027 निर्धारित किया गया है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जल्द ही क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पर बस स्टैंड और नागरिक अस्पताल के नये भवनों के निर्माण की शुरुआत भी की जाएगी। नरवाना शिक्षित, सुरक्षित और विकसित क्षेत्रों की अग्रणी पंक्ति में शुमार हो, यह उनका सपना है और इसे साकार करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहर वासियों को बरसाती सीजन में जल भराव से मुक्त करने तथा बेहतर सीवरेज व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए पाइप लाईन बिछाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, सड़क तथा नहरी पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार किया जा रहा है। राज्य सरकार प्रदेश के चहूंमुखी विकास की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। विकास परियोजनाओं से नरवाना विधानसभा क्षेत्र को भी बराबर फायदा मिलने लगा है।
उन्होंने बाबा गैबी साहिब मंदिर में चल रही भागवत कथा में शिरकत करते हुए कहा कि भारत सनातन संस्कृति और वैदिक पद्धति के संस्कारों की भूमि और उन्हीं का अनुसरण करते हुए बाबा गैबी साहिब मंदिर क्षेत्र में एक उल्लेखनीय अध्यात्म प्रेरणा को प्रकाशित कर रहा है। क्षेत्र के लोगों की बाबा गैबी साहिब के प्रति अटूट आस्था है, जिसका लोगों को सुखद एवं मंगलमय जीवन के रूप में उपहार मिल रहा है। कैबिनेट मंत्री ने गैबी साहिब मंदिर में आवश्यक सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री की ओर से 11 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग दिया।

Editor
Author: Editor

Leave a Comment

और पढ़ें