पीओके भारत को सौंपे पाकिस्तान : नवीन जैन सांसद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिकी आधिकारिक नक्शे में दिखने लगा ‘अखंड भारत’

आगरा
अमेरिका के आधिकारिक व्यापारिक नक्शे में संपूर्ण जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) को भारत का हिस्सा दिखाए जाने पर राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन जैन ने इसे ऐतिहासिक कूटनीतिक उपलब्धि बताया है
उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सशक्त वैश्विक कूटनीति का प्रत्यक्ष परिणाम है और अब पाकिस्तान को मानवता के आधार पर पीओके पर अपना दावा छोड़ देना चाहिए।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने जनसंघ संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को स्मरण करते हुए कहा, ‘जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है और वह सारा का सारा है। आज दशकों पुराना हमारा संकल्प विश्व मंच पर स्वीकार होता दिखाई दे रहा है’। उन्होंने कहा कि पीओके की जनता लंबे समय से गरीबी, दमन और अस्थिरता झेल
रही है। भारत ही ऐसा देश है जो वहां के लोगों को सुरक्षा, विकास और सम्मानजनक जीवन दे सकता है। इसलिए पाकिस्तान को पीओके भारत को सौंप देना चाहिए। उन्होंने इसे मोदी सरकार की बड़ी कूटनीतिक जीत बताते हुए कहा कि यह नया भारत है, जो ट्रेड डील भी करता है और राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए कठोर निर्णय लेने की क्षमता भी रखता है। दुनिया आज समझ चुकी है कि भारत की संप्रभुता और अखंडता से कोई समझौता नहीं हो सकता। उन्होंने दोहराया कि भारतीय जनता पार्टी का रुख शुरू से स्पष्ट रहा है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। पार्टी और उसके नेताओं ने इसके लिए बलिदान दिए हैं और आज वही विचार साकार होता दिख रहा है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी सांसद के बयान का समर्थन करते हुए इसे देश के लिए गौरव का क्षण बताया।

Editor
Author: Editor

Leave a Comment

और पढ़ें