5 मार्च 2026:
योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद के दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है तथा कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री का कार्यक्रम हिंडन वायुसेना स्टेशन पर आगमन से शुरू होगा। इसके बाद वे शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री संगठन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बैठक में भी शामिल हो सकते हैं।
मुख्यमंत्री के दौरे को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुबह से दोपहर तक कुछ सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सीमित रह सकती है, इसलिए लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की गई है।
जिला प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों में भी विशेष सतर्कता देखी जा रही है।
लेखक- यश जयसवाल (प्रशिक्षु, मंगलायतन विश्वविद्यालय)









