जयपुर
देश के गौरवशाली नागरिकों को सम्मानित करने वाला भव्य आयोजन “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026” आगामी 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC), जयपुर में आयोजित किया जाएगा।
इससे पूर्व 15 अगस्त 2025 को नई दिल्ली स्थित NDMC कन्वेंशन सेंटर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार -2025” का आयोजन हुआ था, जिसकी सफलता के बाद अब अगला चरण जयपुर में और भी भव्य रूप में आयोजित किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम का आयोजन YSS Foundation (YSS India) द्वारा किया जा रहा है – जो देश के सेवानिवृत्त रक्षा अधिकारियों द्वारा संचालित एक संगठन है, जिसका उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले लोगों को पहचान और सम्मान प्रदान करना है। YSS INDIA के अध्यक्ष श्री कमल चौधरी ने बताया कि इस वर्ष भी केवल 100 चयनित समाजसेवियों, शिक्षकों, डॉक्टरों, कलाकारों, पत्रकारों, उद्यमियों और महिला प्रेरणाओं को मंच पर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस बार पुरस्कार वितरण समारोह में सेवानिवृत्त सेना अधिकारी स्वयं मंच से सम्मान प्रदान करेंगे, जिससे यह आयोजन और भी गौरवपूर्ण बन जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल, सर्टिफिकेट और मंच सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा।









