महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह (28 जनवरी 2026) एक दिल दहला देने वाला विमान हादसा हुआ है। राज्य के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार को ले जा रहा चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। शुरुआती रिपोर्ट्स और आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस हादसे में अजित पवार सहित विमान में सवार 6 लोगों की मौत हो गई है।
हादसा सुबह करीब 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश के दौरान हुआ। विमान मुंबई से बारामती की ओर जा रहा था, जहां अजित पवार जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए कई सभाओं में शामिल होने वाले थे। प्लेन में अजित पवार के अलावा क्रू मेंबर्स और अन्य साथी थे। घटनास्थल पर आग लग गई और धुआं उठता दिखा, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू हुआ।









