प्रभात किरण -1297, अथाई मीडिया इन्टरनेशनल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आज सोमवार 26 जनवरी – 2026 अर्थात्
माघ शुक्ल अष्टमी वीर निर्वाण संवत्-2552, वि. संवत् 2082 का दिन सभी को मंगलमय हो ! आज की प्रभात किरण-1297 का सम्प्रेषण अथाई समूह के संस्थापक जर्नलिस्ट डा. अखिल बंसल, जयपुर (राज.) के सौजन्य से प्राप्त।

🌹प्रभात किरण🌹

उठो देश के प्रहरी प्रभात का संदेश आया है,
तिरंगा आज फिर गौरव बनाकर लहराया है।
संविधान की मर्यादा में बंधी यह धरती महान,
जिसने ‘अखिल’ नागरिक को दिया मान सम्मान।।

वीरों के बलिदान से सजा स्वाधीन आकाश,
गणतंत्र ने दी हमको अधिकारों की पहचान।
कर्तव्य पथ पर चलने का आज ले संकल्प नया,
जय हो भारत मां की ‘अखिल’ जय गणतंत्र सदा।।

🌹
जर्नलिस्ट डा. अखिल बंसल
संपादक- समन्वय वाणी
संस्थापक-अथाई मीडिया इन्टरनेशनल
जयपुर (राज.)♥️

Editor
Author: Editor

Leave a Comment

और पढ़ें