दक्षिण अफ्रीका, 16 अप्रैल। आर्थिक स्वतंत्रता सेनानी (ईएफएफ) के प्रमुख जूलियस मालेमा को पूर्वी लंदन क्षेत्रीय न्यायालय ने गुरुवार को प्रभावी रूप से 5 साल की सज़ा सुनाई।
यह मामला 2018 में मदांतसन में एक रैली के दौरान हवा में फायरिंग करने से जुड़ा है। अदालत ने इसे गंभीर कानून उल्लंघन माना।
अदालत ने अवैध हथियार रखने पर 5 साल, गोला-बारूद रखने पर 2 साल तथा अन्य मामलों में जुर्माना या 6 महीने की सज़ा सुनाई, हालांकि सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
फैसले के तुरंत बाद मालेमा को सज़ा के खिलाफ अपील की अनुमति मिल गई, जिससे वे फिलहाल जेल नहीं जाएंगे।
वहीं, दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा को देशभर में अलर्ट पर रखा गया है, जबकि ईएफएफ ने इस फैसले को “राजनीतिक” बताया है।
– यश जयसवाल (प्रशिक्षु, मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़)








