दीक्षांत समारोह में शामिल होने मथुरा पहुँचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

मथुरा | पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान एवं गो अनुसंधान संस्थान में 15वाँ दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ।जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने की।

कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.अभिजीत मिश्र के निर्देशन में हुआ।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार के पशुपालन आयुक्त डॉ.नवीन बी महेश्वरप्या इस अवसर पर  मौजूद रहे।

विश्वविद्यालय ने कुल 177 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की।जिसमे 69 स्नातक,74 स्नातकोत्तर,5 पीएचडी एवं 29 b.tech डिग्रिया शामिल है।साथ ही शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 20 पदक भी दिए गए जिस में 14 स्वर्ण4 रजत 2 कांस्य पदक शामिल है।

इस अवसर के दौरान 4 स्नातकोत्तर शोधप्रबंध पुरस्कार,1 पीएचडी शोधप्रबंध पुरस्कार एवं 1 सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार विश्वविद्यालय ने प्रदान किए।

कार्यक्रम में दो पुस्तकों विश्वविद्यालय समाचार पत्र एवं पशुधन पत्रिका का भी  विमोचन हुआ। विश्वविद्यालय अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारी का निर्वाह करते हुए 25 आंगनवाड़ी केंद्रों को सुदृढ़ीकरण किट का भी वितरण किया।

इस कार्यक्रम में महिला अध्ययन केन्द्र द्वारा पाँच गांवों के स्कूली बच्चों के बीच आयोजित चित्रकला देश भक्ति गीत एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता छात्रो को भी राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया।

 

 

SHIVAM PANDEY
Author: SHIVAM PANDEY

I am an aspiring journalist.

Leave a Comment

और पढ़ें