Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

शादी के बंधन में बंधे 2 स्टार हॉकी खिलाड़ी, सुमित ने सोनिका संग ऋषिकेश में लिए सात फेरे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोनीपत.

देश के दो स्टार हॉकी खिलाड़ी अब शादी के बंधन में बंध चुके है। सोनीपत के रहने वाले सुमित निवासी गांव कुराड़ और हिसार की रहने वाली सोनिका ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित आर्चित होटल में अपने परिवारों की मौजूदगी में सात फेरे लिए और सात जन्मों के लिए साथ रहने का प्रण ले लिया। बताया जा रहा है कि शादी को दोनों परिवार से बिल्कुल गोपनीय रखा गया और दोनों के परिवारों के करीब 60 लोगों ही मौजूद थे।

आपको बता दें कि सुमित उस भारतीय टीम का हिस्सा रहे है जिन्होंने पिछले ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था और सोनिका भी उस टीम का हिस्सा है जिस महिला टीम ने देश का नाम पिछले ओलम्पिक में शानदार जानदार प्रदर्शन किया था और एक बार देश की हॉकी टीम में जान डाल दी थी। सोनिका और सुमित अब दोनों आयकर विभाग में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

सुमित की शादी के बाद उसके बड़े भाई प्रवेश ने बताया कि दस दिन पहले बड़े की गोपनीय तरीके से ऋषिकेश में शादी समारोह आयोजित किया गया था,  जिसमें सुमित और सोनिका की शादी हुई। सोनिका कॉमनवेल्थ गेम्स में चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल और एशियन में मेडल जीतने वाली टीम का हिस्सा रही है। दोनों की शादी में परिवार के ही लोग ही मौजूद थे और सोनिका हिसार की रहने वाली है।

Editor
Author: Editor

Leave a Comment

और पढ़ें