Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हरियाणा में जीरो डिग्री तक पारा लुढ़कने से जमी बर्फ, 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हिसार/पानीपत.

हरियाणा में कड़ाके की ठंड और उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। सोमवार को गुरुग्राम जिला प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रही।

मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए प्रदेश के 12 जिलों में गंभीर शीतलहर और ठंडे दिन का रेड अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे के कारण कई जिलों में दृश्यता 0 से 50 मीटर तक सिमट गई। चार जिलों में पारा जमाव बिंदु के करीब हैं।

खेतों में जमा पाला
दक्षिण-पश्चिम हरियाणा में पाले का असर सबसे अधिक दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा में ठंड व पाले का प्रकोप सबसे अधिक रहा। कई जगह पारा गिरने से पाला जम रहा है। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। झज्जर जिले के गांव गोरिया के खेतों में जमा पाला। क्षेत्र में कई जगह सुबह के समय सफेद बर्फ की परत भी दिखी। गुरुग्राम के बाद नारनौल में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री, भिवानी में 1.5 डिग्री, सोनीपत में 1.6 डिग्री और सिरसा में 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिससे खेतों में पाला पड़ने की स्थिति बनी।

ट्रेनें लेट, बाजारों में सन्नाटा
कोहरे के कारण प्रदेश में 25 से अधिक ट्रेनें देरी से चलीं। भीषण ठंड में बाजारों की गतिविधियां प्रभावित रहीं, लोग घरों में ही दुबके रहे। सोमवार तड़के राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (अंबाला-दिल्ली) और राष्ट्रीय राजमार्ग-9 (हिसार-रोहतक) कोहरे की चपेट में रहे।

क्यों अचानक बढ़ी ठंड
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद आसमान साफ हो गया। इसके बाद उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति बढ़ने से मैदानी इलाकों में रेडिएशन कूलिंग तेज हुई। इसी कारण रात के तापमान में अचानक बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

करनाल में हादसा, युवक की मौत
घने कोहरे के कारण करनाल के इंद्री क्षेत्र के धूमसी गांव में बड़ा हादसा हुआ। टी-पाइंट के पास एक कार अनियंत्रित होकर जोहड़ (तालाब) में जा गिरी। हादसे के समय कार में केवल एक युवक सवार था, जिसकी डूबने से मौत हो गई। सोमवार सुबह क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया।

दो से तीन डिग्री लुढ़केगा पारा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में ठंडे दिन की स्थिति बनी रहेगी। 14 जनवरी के बाद एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है।

Editor
Author: Editor

Leave a Comment

और पढ़ें