Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आ.प्रसन्न सागर जी को राजकीय अतिथि का दर्जा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जयपुर
दिल्ली से राजस्थान की ओर 300 किमी का पद विहार कर रहे दिगम्बर जैन संत प्रसन्न सागर जी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजकीय अतिथि घोषित किया है। आचार्य प्रसन्न सागर ससंघ इस कड़ाके की सर्दी में प्रतिदिन 25-30 किमी पद विहार कर रहे हैं। उनकी यात्रा के बारे मुख्यमंत्री ने जानकारी ली है। 18 जनवरी को आपका जयपुर में मंगल प्रवेश होगा। रास्ते में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, शासकीय अधिकारियों को अनुकूल स्वागत एवं सुरक्षा व्यवस्था आदि करने के शासनादेश जारी कर दिए गए हैं। ज्ञातव्य है कि आचार्य श्री 557 दिन का एकसाथ उपवास और अब तक 12 हजार से अधिक उपवास कर “उपवास शिरोमणी” की उपाधि से अलंकृत हैं।

Editor
Author: Editor

Leave a Comment

और पढ़ें