Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

होली पर बिहार आने वाले यात्रियों को राहत, चर्लपल्ली से रक्सौल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मोतिहारी.

होली के अवसर पर घर जाने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने चर्लपल्ली से रक्सौल के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में रेलवे ने अधिसूचना जारी कर समय-सारिणी घोषित कर दी है। इसकी जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी। उन्होंने बताया कि होली पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए इन ट्रेनों के अलावा भी आवश्यकता अनुसार अन्य स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।

चर्लपल्ली–रक्सौल होली स्पेशल
गाड़ी संख्या 07005 चर्लपल्ली–रक्सौल स्पेशल ट्रेन रांची, बोकारो, धनबाद, झाझा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी के रास्ते चलेगी। यह ट्रेन 23 व 28 फरवरी तथा 1 मार्च को चर्लपल्ली से रात 22:00 बजे प्रस्थान करेगी। तीसरे दिन 03:50 बजे धनबाद, 10:50 बजे बरौनी और 13:33 बजे दरभंगा रुकते हुए शाम 16:50 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

रक्सौल–चर्लपल्ली होली स्पेशल
वापसी में गाड़ी संख्या 07006 रक्सौल–चर्लपल्ली स्पेशल का परिचालन 26 फरवरी तथा 3 व 4 मार्च को किया जाएगा। यह ट्रेन रक्सौल से 03:15 बजे खुलेगी और 07:10 बजे दरभंगा, 09:30 बजे बरौनी तथा 16:00 बजे धनबाद रुकते हुए अगले दिन 19:40 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।

गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल का भी विस्तार
इसके अलावा गाड़ी संख्या 09451/09452 गांधीधाम–भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल ट्रेन, जो गोरखपुर, नरकटियागंज, बापूधाम मोतीहारी, मुजफ्फरपुर और बरौनी के रास्ते चल रही है, उसके परिचालन का विस्तार भी होली स्पेशल के रूप में किया गया है। गाड़ी संख्या 09451 गांधीधाम–भागलपुर स्पेशल का परिचालन 6 मार्च से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को किया जाएगा। वहीं 09452 भागलपुर–गांधीधाम स्पेशल ट्रेन 9 मार्च से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को अपने निर्धारित समय और ठहराव के अनुसार चलाई जाएगी। होली के मौके पर इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से बिहार और झारखंड समेत अन्य राज्यों से आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Editor
Author: Editor

Leave a Comment

और पढ़ें