Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हरियाणा में आज से आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, 7 जिलों के लोग हो जाएं सावधान!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हिसार.

पहाड़ों पर मौसम बदलने, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के साथ ही प्रदेश में वीरवार से वर्षा की संभावना बन रही है। प्रदेश के सात जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट जारी करने के साथ वहां पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
इसके अलावा प्रदेश के बाकी जिलों में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम विज्ञानियों ने 25 जनवरी को फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने और वर्षा की संभावना व्यक्त की है। वहीं मौसम में बदलाव से रात और दिन के तापमान में हल्की गिरावट आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम बदल रहा है। वीरवार को प्रदेश के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और सिरसा में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इनमें वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी प्रकार महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में भी वर्षा की संभावना बनी हुई है।

Editor
Author: Editor

Leave a Comment

और पढ़ें