Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पंजाब शिक्षा विभाग ने जारी किया टाइम टेबल, 9वीं और 11वीं की 3 मार्च से होंगी परीक्षाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़.

चंडीगढ़ शिक्षा विभाग द्वारा शहर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 9वीं और 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सालाना परीक्षा मार्च 2026 के लिए होवे जा रही प्रैक्टिकल और लिखित परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी गई है। दोनों कक्षाओं के पेपर 3 मार्च से शुरू हो रहे हैं, जो 20 मार्च तक चलेंगे।

9वीं कक्षा का पहला पेपर गणित का होगा, जबकि 11वीं कक्षा का इंग्लिश का पेपर होगा। शिक्षा विभाग के मुताबिक दोनों कक्षाओं के मेन विषय के प्रशन पत्र डी.ई.ओ. स्तर के केंद्रिय तौर पर तय किए जाएंगे। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगा। इसमें पढ़ने का 15 मिनट का समय भी शामिल होगा। रीडिंग टाइम सुबह 9.15 बजे तक होगा, जबकि आंसर लिखने का टाइम सुबह 9.15 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक तय किया गया है।
शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल और हेड को निर्देश दिए है कि जिन सब्जेक्ट के प्रशन पत्र सेंट्रल लेवल पर तैयार नहीं होंगे, उनके प्रशन पत्र स्कूल लेवल पर तैयार किए जाएंगे। सभी प्रशन पत्र CBSE की नई गाइडलाइंस के अनुसार तैयार किए जाएंगे।

Editor
Author: Editor

Leave a Comment

और पढ़ें