Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पंजाब के CM मान आज 560 सब इंस्पेक्टरों को देंगे नियुक्ति पत्र, तकनीकी एवं सहायक सेवा वर्ग को करना होगा इंतजार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जालंधर.

मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को जालंधर में नई भर्ती किए गए सब इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह कार्यक्रम पीएपी कांप्लेक्स में होगा। मुख्यमंत्री शनिवार दोपहर जालंधर पहुंचेंगे। वह जिन 560 नव नियुक्त सब इंस्पेक्टरों को नियुक्ति सौंपने आ रहे हैं उनकी भर्ती की घोषणा नौ सितंबर 2021 को की गई थी।

भर्ती परीक्षा सितंबर 2022 में हुई थी। नवंबर 2022 में फिजिकल टेस्ट और दस्तावेजों की जांच के बाद यह नाम चयनित हुए हैं।
तकनीकी एवं सहायक सेवा वर्ग वाले सब इंस्पेक्टरों को अभी इंतजार करना पड़ेगा इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान तकनीकी एवं सहायक सेवा वाले 267 सब इंस्पेक्टर भी चयनित किए गए हैं। मुख्यमंत्री जनरल ड्यूटी के 560 सब इंस्पेंक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंप देंगे, लेकिन 267 तकनीकी एवं सहायक सेवा वर्ग वाले सब इंस्पेक्टरों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान के जालंधर दौरे से राजनीतिक हलचल भी रहेगी। वह पीएपी कैंपस में पार्टी के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान सांसद सुशील रिंकू और विधायक भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री जालंधर में चल रहे विकास कार्यों पर डीसी और निगम कमिश्नर से रिपोर्ट ले सकते हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने कहा कि पुलिस की सुरक्षा चाक चौबंद है। हर तरफ निगरानी रखी जा रही है। पूरी नाकाबंदी करवाई जाएगी। सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी। वहीं नगर निगम ने शहर में मेन सड़कों की सफाई के लिए टीमें लगा रखी हैं। पीएपी चौक के आसपास भी व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है।

Editor
Author: Editor

Leave a Comment

और पढ़ें