Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

प्रभात किरण -1302, अथाई मीडिया इन्टरनेशनल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आज शनिवार 31 जनवरी – 2026 अर्थात्
माघ शुक्ल त्रयोदशी/ चतुर्दशी वीर निर्वाण संवत्-2552, वि. संवत् 2082 का दिन सभी को मंगलमय हो ! आज की प्रभात किरण-1302 का सम्प्रेषण अथाई समूह के वरिष्ठ सदस्य व समीक्षक श्री वेदप्रकाश सिंह प्रकाश ककरी-बाराबंकी (उ.प्र.) के सौजन्य से प्राप्त।

🌹प्रभात किरण🌹

सबको कल्पित सुखद, सलोने, ही सपने भाते हैं
उसके लिए परुष-कोमल, द्वय भाव चित्त आते हैं
जगने से सोने तक सबके, विविध रूप भाषित हो
चारों युग चौबिस घण्टे में,जीवन भर ही आते हैं।
वेला ब्रह्म जगे , सत्चित, वृत्तिह का अवधान करें
दोपहर के ढलते ही,पूर्ण सभी हर कार्य करें
सायं श्रमित चित्त स्थिर, रास-रंग मन ईश मगन
किन्तु रात में भोग, वासना,दुरावृत्ति संधान करें।।

🌹

वेद प्रकाश सिंह “प्रकाश”
ककरी,बाराबंकी (उ.प्र.)✍️

Editor
Author: Editor

Leave a Comment

और पढ़ें