Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मंत्री विज के फिसलकर गिरने से दोनों पैर फ्रैक्चर, बजट सत्र में शामिल होने पर संशय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंबाला.

प्रदेश के परिवहन मंत्री अनिल विज आपने आवास पर गिर गए हैं, जिससे उनके दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। डक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है। चोट लगने के बावजूद विज 'चल री सजनी अब क्या सोचे' गुनगुनाते रहे। 20 फरवरी से विस सत्र शुरू होना है।  हर बार सदन में सुर्खियों में रहने वाले विज इस बार शायद सदन में नजर न आएं।

डाक्टरों की सलाह को देखते हुए माना जा रहा है कि वे सत्र में शामिल नहीं हो पाएंगे। विधानसभा के बजट सत्र में विज की गैरमौजूदगी की अटकलों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या विज सदन में पहुंच पाएंगे या नहीं। अनिल विज विधानसभा सत्रों में कभी भी अनुपस्थित नहीं रहे।

बता दें कि  जून 2020 में अनिल विज घर के बाथरूम में नहाते समय फिसलकर गिर गए थे. इससे उनके बाएं पैर की जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया. उन्हें मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मई-जून 2025 में अनिल विज को पैर के अंगूठे में चोट लगी। शुरू में उन्होंने इसे हल्के में लिया और पेनकिलर खाते रहे, लेकिन दर्द बढ़ने पर जून 2025 में एक्स-रे करवाया तो बाएं पैर के अंगूठे के पास फ्रैक्चर की पुष्टि हुई।

Editor
Author: Editor

Leave a Comment

और पढ़ें