Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मजीठिया का नौकर गिरफ्तार, विजिलेंस के काम में रुकावट डालने का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जालंधर/चंडीगढ़.

विजिलेंस ब्यूरो के कामकाज में दखलअंदाजी व रुकावट डालने के आरोपों में आज पुलिस ने अकाली नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के सेवादार दविन्द्र वेरका को गिरफ्तार कर लिया है। 25 जून को पिछले वर्ष जब मजीठिया के आवास पर छापा मारा गया था तो उस समय विजिलेंस ब्यूरो ने आरोप लगाया था कि सेवादार दविन्द्र वेरका ने रुकावट डालने का प्रयास किया था।

पुलिस ने दविन्द्र वेरका का अदालत से 2 दिनों का पुलिस रिमांड भी ले लिया है। संभवत: पुलिस द्वारा दविन्द्र वेरका से भी मजीठिया के संदर्भ में पूछताछ की जा सकती है। दविन्द्र वेरका को अमृतसर के सिविल लाइन पुलिस थाने में बंद किया गया है। यह भी हो सकता है कि उसे मोहाली के विजिलेंस ब्यूरो के कार्यालय में ले जाया जा सकता है। दविन्द्र वेरका काफी वर्षों से मजीठिया के आवास पर काम कर रहे थे।

Editor
Author: Editor

Leave a Comment

और पढ़ें