जर्नलिस्ट डा. अखिल बंसल राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार -2026 से अलंकृत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जयपुर
देशभर में सामाजिक सेवा और उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने वाला प्रतिष्ठित “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026 (Rashtriya Gaurav Puraskar 2026)” का आयोजन 26 जनवरी को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC), जयपुर में भव्य एवं गरिमामय रूप में आयोजित किया गया।
इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित उन विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा, सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य, प्रशासन, कला, संस्कृति, नवाचार और राष्ट्र निर्माण व मीडिया के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
आयोजक संस्था YSS India के अध्यक्ष श्री कमल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार का उद्देश्य उन कर्मठ नागरिकों को सम्मान देना है, जो अपने कार्यों से समाज और देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हैं। यह मंच केवल सम्मान का नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच, सेवा और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सशक्त करने का माध्यम है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में जस्टिस एन. के. जैन, आईपीएस अनिल जैन, ग्रुप कैप्टन रि.आर. सी. त्रिपाठी, रि. कैप्टन सुखराम यादव, सी. आई. हरेन्द्र सिंह राज. पुलिस, लै. क. शीतलकृष्ण गायकवाड, रि. आर्मी आफीसर सी. के. सक्सेना, रि. आ. आ. मुकेशकुमार, रि. आ. आ. बलवीर सिंह की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, मीडिया कवरेज और भव्य मंच व्यवस्था की गई ।
सम्मानित प्रतिभागियों की कडी में समन्वय वाणी पत्र के संपादक व अनेक संगठनों के संचालक जर्नलिस्ट डा. अखिल बंसल को सम्मान पत्र, ट्रॉफी, राष्ट्रीय पदक एवं आधिकारिक पहचान पत्र सम्माननीय अतिथियों द्वारा प्रदान किए गये। स्मरणीय है कि जर्नलिस्ट डा. अखिल बंसल Yss के मीडिया प्रभारी भी हैं। डा. बंसल को सम्मानित किये जाने पर बडी संख्या में पत्रकारों, मित्रों व परिजनों ने उन्हें बधाई दी।

Editor
Author: Editor

Leave a Comment

और पढ़ें