Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हरियाणा CM नायब सैनी पहुंचे लुधियाना, गुरुद्वारा श्रीचरण कंवल साहिब में टेका माथा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लुधियाना.

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज लुधियाना दौरे पर हैं। यहां उन्होंने आज गुरुद्वारा चरण कंवल साहिब में माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की शांति, सुख-समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना की। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के इतिहास की जानकारी ली। मौके पर ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी की तपोभूमि पर नतमस्तक होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि गुरुओं के बलिदान और शिक्षाएं देश और समाज के लिए अमूल्य हैं और इन्हीं के कारण आज लोग स्वतंत्रता के साथ जीवन जी पा रहे हैं। उन्होंने माछीवाड़ा साहिब के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस स्थान पर गुरु महाराज ने समाज को दिशा दी, वहां पहुंचना उनके लिए विशेष अनुभव रहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाकर राजनीति करना चाहते हैं, लेकिन गुरुओं के त्याग और संघर्ष के प्रति गलत सोचना भी अपराध के समान है। उन्होंने कहा कि गुरुओं और उनके परिवारों ने देश के लिए जो कुर्बानियां दी हैं, उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समराला की न्यू अनाज मंडी, चावा रोड में भाजपा कार्यकर्ताओं की रैली को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

Editor
Author: Editor

Leave a Comment

और पढ़ें