Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

इतिहास से पर्यटन तक: राखीगढ़ी बनेगा ग्लोबल टूरिज्म हब, 15 आइकॉनिक साइट्स में शामिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा
हरियाणा के हिसार जिले में स्थित प्राचीन सभ्यता को समेटे राखीगढ़ी को वैश्विक पर्यटन केंद्र बनाया जाएगा। देश के 15 पुरातात्विक केंद्रों के लिए केंद्रीय बजट में विशेष प्रावधान किया गया है। इसमें हिसार जिले का राखीगढ़ी भी शामिल है। पिछले बजट में राखीगढ़ी को वैश्विक धरोहर केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था। हिसार जिले में स्थित राखीगढ़ी विश्व की पुरानी सभ्यताओं में से एक है। यहां पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से की गई खुदाई में मोहनजोदड़ो के बाद सबसे बड़ा सिंधु घाटी स्थल राखीगढ़ी से मिले निष्कर्षों को लेकर पुरातत्वविद् और इतिहासकार उत्साहित हैं।

वरिष्ठ पुरातत्वविद इसे कोई साधारण हड़प्पा स्थल नहीं मानते और कहते हैं कि यह भारत के सभी पुरातात्विक स्थलों में सबसे महत्वपूर्ण है। इस स्थल का क्षेत्रफल और आयाम पुरातत्वविदों ब्रिजेट ऑलचिन और जे.एम. केनियर द्वारा किए गए आकलन से कहीं अधिक विस्तृत है। यह 224 हैक्टेयर में फैला है, जो देश का सबसे बड़ा स्थल है। आकार, आयाम, रणनीतिक स्थिति और बस्ती के अनूठे महत्व के मामले में राखीगढ़ी हर स्तर पर हड़प्पा और मोहनजोदड़ो के बराबर है। राखीगढ़ी में सिंधु घाटी सभ्यता के प्रारंभिक, परिपक्व और उत्तरकालीन 3 चरण पाए गए हैं।

राखीगढ़ी में खोजी जा चुकी 6 हजार वर्ष पुरानी हड़प्पाकालीन सभ्यता
राखीगढ़ी में करीब 6 हजार वर्ष पुरानी हड़प्पाकालीन सभ्यता खोजी जा चुकी है और खुदाई के दौरान यहां पर 5 दर्जन से अधिक कंकाल मिल चुके हैं। महिलाओं के गहने, पुरानी लिपि एवं पानी का खास निकासी सिस्टम भी मिला है। राखीगढ़ी 2 शब्दों का योग है, राखी एवं गढ़ी। राखी दृषदृवती का अन्य नाम है। अतः इस नदी के किनारे बसे हुए शहर के गढ़ को राखीगढ़ी कहा गया। धौलावीरा, कच्छ, गुजरात के बाद राखीगढ़ी हड़प्पा सभ्यता के समय का एक विशाल स्थल है। यह दिल्ली के पश्चिम-उत्तर में 130 किलोमीटर की दूरी पर विलुप्त सरस्वती-दृषद्वती नदी के पास नारनौंद तहसील में स्थित है। कुल 5 विशाल थेह थे और हाल ही में हुई खुदाई के दौरान हड़प्पा सभ्यता के योजनाबद्ध तरीके से निर्मित नगर व्यवस्था, रिहायशी घर जिसमें कमरे, रसोई, स्नानघर, सडकें, अनाज रखने के बर्तन, पानी निकासी की व्यवस्था, नगर की नाकाबंदी इत्यादि के अवशेष मिले हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राखीगढ़ी का पुरातात्विक महत्व देखते हुए इसे वर्ल्ड हैरिटेज में शामिल कर लिया गया है।

Editor
Author: Editor

Leave a Comment

और पढ़ें