Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बिहार के डिप्टी सीएम ने फिर दी चेतावनी, बीमारी के हिसाब से ‘डोज’ देकर बाद में चलेगा बुलडोजर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भागलपुर/पटना.

शहर पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने रविवार को स्थानीय होटल में नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान अतिक्रमणकारियों को सख्त संदेश दिया। उन्होंने साफ-साफ कहा कि पहले बीमारी के हिसाब से 'डोज' देंगे, बात नहीं बनी तो पहले डोजर फिर बुलडोजर चलाया जाएगा। जनता के साथ नियम विरुद्ध कार्य करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मैं गरीबों की झोपड़ी उजाड़ने का पक्षधर नहीं हूं, लेकिन सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को बख्सूंगा भी नहीं। फर्जी आवेदन व कागजात लगाकर जमीन को विवादित करने वालों पर केस दर्ज होगा। इसमें सात साल तक की सजा का भी प्रविधान है। मार्च तक दाखिल-खारिज, परिमार्जन और नापी व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी। उसके बाद भूमि विवाद फैलाने वाले चिह्नित किए जाएंगे। नागरिक अभिनंदन के दौरान उन्होंने सामने बैठकर शहर की समस्याओं को सुना। इस मौके पर मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने भागलपुर के दक्षिणी क्षेत्र के विकास, हथिया नाला से अतिक्रमण हटाने, नियमित सफाई और उसके व्यवस्थित करने की मांग रखी। नागरिक विकास समिति के अध्यक्ष रमन कर्ण ने भागलपुर सहित राज्य के सभी महापौरों को दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे महानगरों के मेयरों की तर्ज पर अधिक प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार देने की मांग की। अशोक जीवराजिका ने नगर निकायों में वर्षों से एक ही स्थान पर जमे स्थानीय कर्मचारियों के तबादले की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि इससे कार्यों में पारदर्शिता आएगी। इस मौके पर एमएलसी एनके यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ. रतन संथालिया, नर सेवा नारायण सेवा के अध्यक्ष दिनेश मंडल, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अभय घोष सोनू, विषहरी पूजा समिति के प्रतिनिध सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

न्यायालय का निर्णय होगा सर्वमान्य

आईआरसीटीसी घोटाले पर सोमवार को आने वाले फैसले को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायालय जो भी निर्णय देगा, वह सर्वमान्य होगा और सभी को उसे स्वीकार करना चाहिए।

Editor
Author: Editor

Leave a Comment

और पढ़ें