Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

देश के सात सम्मानित हुए लोगो में ललितपुर से डा.विकास जैन को मिला सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ
संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के जैन विद्या शोध संस्थान लखनऊ के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में देशभर से विशेष कार्य करने वाले सात विद्वानों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में अनेक वरिष्ठ लोगों की गरिमामयी उपस्थिति के बीच संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह जी ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने भारतीय संस्कृति में जैन संस्कृति के महत्व को दर्शाते सम्मानित सभी को बधाई दी।
वही क़स्बा बानपुर के जीवन शिल्प इण्टर कॉलेज संचालक युवा सक्रिय शिक्षाविद डॉ. विकास जैन के लिए श्रुत संवर्धन सम्मान प्रदान कर अपने ललितपुर जिले को गौरवान्वित किया गया।
समारोह में देश के अनेक राज्यों से आए लोगों के बीच कार्यक्रम अध्यक्ष अभय कुमार जैन ने बताया कि बानपुर में जीवन शिल्प इण्टर कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है। और उन्होंने संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह जी से बानपुर विद्यालय चलने का आग्रह सभा के बीच से किया।
सम्मान के पूर्व हुए वक्तव्य में डा.विकास जैन ने जीवन शिल्प में शिक्षा एवं संस्कारों के प्रवाह क्रम से बाल जीवन के शिल्प को स्पष्ट किया।
इसके उपरांत जब वह कस्बा बानपुर आए तो जीवन शिल्प इण्टर कॉलेज एवं जीवन शिल्प पब्लिक स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने डॉक्टर विकास जैन का ढोल नगाड़े डीजे एवं भव्य जुलूस के साथ स्वागत किया और उनका फूलमाला बुके देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
इस शुभ अवसर पर परिवारजन, अनेक नगरवासियों एवं विद्यालय से प्रधानाध्यापक डॉ रामाधर त्यागी, संतोष तिवारी, नरेश विश्वकर्मा, दीपक नामदेव, राकेश नामदेव, गीता यादव, राकेश घोष, रामजी नामदेव, अमित राजोरिया, कुंवर सिंह, सुनील परिहार, रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।

Editor
Author: Editor

Leave a Comment

और पढ़ें