Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छुट्टी पर घर आए रेलवे कर्मचारी की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची

बिहार में अपराधियों के बढ़ते मनोबल ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना अंतर्गत घोंघी गांव का है, जहां बुधवार शाम बेखौफ बदमाशों ने रेलवे के एक कर्मचारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

छुट्टी पर गांव आए रेलकर्मी को बनाया निशाना
मृतक की पहचान 35 वर्षीय संतोष कुमार के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल के अंडाल में रेलवे ग्रुप डी विभाग में कार्यरत थे। संतोष इन दिनों छुट्टी लेकर अपने गांव आए हुए थे। घटना के समय वे अपने खेत में सरसों की फसल की कटाई की देखरेख कर रहे थे। इसी बीच घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
परिजनों और ग्रामीणों ने लहूलुहान स्थिति में संतोष को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन घाव गहरे होने के कारण उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हत्या को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे।  

 

Editor
Author: Editor

Leave a Comment

और पढ़ें