Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

हमारे बारे में.......!

*समन्वय वाणी*

समन्वय वाणी केवल एक समाचार पोर्टल नहीं अपितु समाज, संस्कृति और सामाजिक चेतना का समन्वित मंच है। यह मंच सत्य, प्रेम और समाज सेवा की केन्द्र में रखकर पत्रकारिता के मूल मूल्यों के साथ कार्य करता है। समन्वय वाणी का उद्देश्य है- *खबर देना भी और और दिशा देना भी*।

समन्वय वाणी की यह यात्रा 5 अप्रैल 1981 को पाक्षिक पत्र के प्रकाशन के रूप में प्रारंभ हुई थी जो अनवरत 45 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी धाक जमाए हुए है। जनवरी 2025 से इसका ई-पेपर भी प्रसारित किया जा रहा है। समन्वय वाणी फाउंडेशन भी रजिस्टर्ड रूप में मानव सेवा, जीवदया, अहिंसा व शाकाहार के प्रचार- प्रसार के साथ साहित्य प्रकाशन का कार्य भी करता आ रहा है। अथाई मीडिया इन्टरनेशनल के रूप में साहित्य एवं संस्कृति व पत्रकारिता के क्षेत्र में भी सजग रूप से कार्यरत है।

*हमारी वैचारिक दृष्टि*

आज के तेज, शोरगुल भरे मीडिया युग में समन्वय वाणी एक ऐसी पत्रकारिता का पक्षधर है जो-

• तथ्य परख हो
• संतुलित हो
• संवेदन शील हो
• और समाज को जोड़ने वाली हो।
हम मानते हैं कि समाचार केवल सूचना नहीं होते वे समाज की चेतना का निर्माण करते हैं।

*हमारी विशेष पहचान*

समन्वय वाणी की पत्रकारिता इन मूल स्तम्भों पर आधारित है-

• अध्यात्म धर्म और दर्शन
• शिक्षा, साहित्य और संस्कृति
• अहिंसा जीवदया और मानवसेवा
• सभी समाजों से जुडी प्रामाणिक खबरें
• सम्पादकीय और विचार परक आलेख
• राष्ट्रीय, प्रादेशिक व अन्तराष्ट्रीय समाचार।

हमारा प्रयास है कि भारतीय आध्यात्मिक परम्पराओं और मानवीय मूल्यों के साथ सम-सामयिक विषयों को प्रस्तुत किया जाए।

*हमारा कन्टेन्ट स्वरूप*

समन्वय वाणी पर आपको मिलेंगे-
• ताजा समाचार
• समाज से जुडी गतिविधियां और समाचार
• संतों की वाणी और प्रेरक विचार
• स्वास्थ्य समाज और मानव सेवा से जुड़े लेख
• व्यक्ति विशेष साक्षात्कार और स्मरण
• देशाटन में ऐतिहासिक, धार्मिक व दर्शनीय स्थलों की सचित्र रोचक जानकारी
• पढने योग्य पुस्तकों की समीक्षा
•ई-पेपर/मैग्जीन
• वैवाहिक व सामाजिक सूचनाएं

*हमारा उद्देश्य*

• निष्पक्ष एवं तथ्य परक पत्रकारिता
• समाज में समन्वय और संवाद को बढावा
• सांस्कृतिक व नैतिक मूल्यों का संरक्षण
• विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक समुदायों की सकारात्मक भूमिका को सामने लाना
• नयी पीढी को वैचारिक रूप से समृद्ध करना
• साहित्य, संस्कृति व पत्रकारिता के क्षेत्र संगठन तैयार करना।

*ATHAI मीडिया परिवार*

समन्वय वाणी फाउंडेशन ATHAI मीडिया परिवार का एक वैचारिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक और पत्रकारिता का प्रभावी मंच है जिसका उद्देश्य मीडिया को केवल व्यवसाय नहीं अपितु सेवा और साधना के रूप में स्थापित करना है।

*सम्पर्क सूत्र*
हम आपके सुझाव, विचार और सहभागिता का स्वागत करते हैं। समन्वय वाणी – सत्य, समन्वय और समाजहित के लिए समर्पित है।
*डा. अखिल बंसल*
संपादक- समन्वय वाणी
129 जादौन नगर-बी
स्टेशन रोड, दुर्गापुरा
*जयपुर-302018*
मो. 9929655786
ई-मेल : samanvayvani@gmail.com