Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

सारथी — एक परिवार : कन्यादान महादान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पिछले 3 वर्षों से सूरत में “सारथी — एक परिवार” समाज की जरूरतमंद कन्याओं के सशक्त, सम्मानपूर्ण एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।
समाज की उन बेटियों के लिए, जो अपने जीवन की नई शुरुआत कर रही हैं, सारथी — एक परिवार द्वारा दहेज नहीं, बल्कि सम्मान के साथ आवश्यक घरेलू सामग्री बेटी को दायचे के रूप में प्रदान की जाती है, ताकि कोई भी कन्या केवल अभाव के कारण अपने सपनों से वंचित न रह जाए।
इस पुनीत सेवा कार्य की शुरुआत अपने ही घर से की गई थी, जो आज समाज के सहयोग, विश्वास और संवेदनाओं से जुड़कर एक प्रेरणादायी सामाजिक आंदोलन का रूप ले चुकी है।
अब तक सारथी — एक परिवार द्वारा 115 से अधिक जरूरतमंद कन्याओं का कन्यादान महादान किया जा चुका है, जो समाज के लिए एक अनुकरणीय एवं प्रेरक उदाहरण है।
हमें यह गौरव प्राप्त हुआ कि इस पावन अवसर पर माननीय श्री हर्ष संघवी जी (उप मुख्यमंत्री, गुजरात),माननीय श्रीमती संगीता जी पाटिल (विधायक),माननीय श्री दक्षेश मावनी जी (महापौर एवं चेयरपर्सन, सूरत महानगरपालिका),माननीय श्री अनुपम गहलोत जी (कमिश्नर)एवं माननीय श्री सी. आर. पाटिल जी (केंद्रीय जल शक्ति मंत्री) जैसे कर्मठ एवं संवेदनशील जनप्रतिनिधियों के करकमलों से कन्या की प्रथम चुनरी उड़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस पहल का उद्देश्य समाज को यह सशक्त संदेश देना है कि—
✨ हर बेटी सम्मान, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य की अधिकारी है। ✨
सारथी — एक परिवार का यह प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी कदम है। और अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें या आपको कोई अपना श्रम अर्थ देना हो तो इन नंबर पर कांटेक्ट करें
मोनिका मंडोत +91 94288 22791
विनी फुलफगर +91 9925575211

Editor
Author: Editor

Leave a Comment

और पढ़ें