नई दिल्ली, 9 मार्च। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया। इस चरण में आम बजट पर विस्तृत चर्चा, विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर विचार और कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर बहस होने की संभावना है।
सत्र के दूसरे चरण में सरकार की आर्थिक नीतियों और बजट प्रावधानों पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही सांसद अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दे भी सदन में उठा सकते हैं।
सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण विधेयकों को भी इस दौरान पेश किए जाने की संभावना है। बजट सत्र का दूसरा चरण आगामी दिनों में देश की आर्थिक नीतियों और योजनाओं पर महत्वपूर्ण निर्णयों का मार्ग प्रशस्त करेगा।
संसद का यह चरण 2 अप्रैल तक चलने की संभावना है।
– यश जयसवाल (प्रशिक्षु, मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़)









