राष्ट्रीय शिक्षा निति 2020 के तहत अब तीसरी से आठवीं तक के छात्र के साथ साथ अब शिक्षक भी सीखेंगे कम्प्यूटेशनल थिंकिंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राष्ट्रीय शिक्षा निति 2020 के अनुसार छात्रों के लिए कम्प्यूटेशनल थिंकिंग व एआई विषय पढ़ने का नियम लागू किया। जिसमे अब तीसरी से आठवीं तक के छात्रों को ये विषय पढ़ाये जायेंगे। और अब इस विषय को छात्रों के साथ साथ शिक्षक भी सीख पाएंगे।

इस नियम के अनुसार शिक्षकों को सिखाया जायेगा जिससे वे एआई को विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित जैसे विभिन्न विषयों को जोड़ सकेंगे।CBSE के अनुसार इन विषयों को पढ़ने का उद्देश्य होगा छात्रों को तारकीय सोचना, समस्या समाधान, एग्जाम पैटर्न और साथ साथ एआई का सही ढंग से उपयोग करना सीखना होगा। इसीलिए CBSE ने इस वर्ष शिक्षक प्रशिक्षण थीम निर्धारित किया है। जिसमे शिक्षकों को सात प्रमुख उप विषय पुरे साल सिखाया जायेगा।

जिसमे इनका टारगेट होगा खेल आधारित शिक्षण, गणित को आधार बनाकर एआई की समझ विकिसित करना, वास्तविक जीवन में एआई का सही उपयोग और ये की नीतियां।
CBSE ने स्कूलों को तीन गतिविधियों के हिस्सा लेने का निर्देश दिया है। पहली गतिविधि जिसमे जिला के स्तर पर सिटी और एआई विषय एक दिन का ऑफलाइन कार्यशाला आयोजित की जाएँगी जिसमे मौजूद शोध पत्रों में तीन को चुनकर राष्ट्रीय स्तर पर भेजा जायेगा।

दूसरी गतिविधि जिसमे स्कूल स्तर पर विशेषज्ञों के ऑनलाइन व ऑफलाइन लेक्चर आयोजित होंगे जो तीन घंटे की होगी। और तीसरी गतिविधि जिसमे क्षेत्रीय स्तर पर ऑरिएंटेशन आयोजित की जाएँगी।बोर्ड के अनुसार इन गतिविधियों द्वारा स्कूल में एआई की शिक्षा छात्रों को प्राप्त होगी और साथ साथ शिक्षकों का भी विकास हो पायेगा।

                                                                                         संवाददाता :- साक्षी झा

SHIVAM PANDEY
Author: SHIVAM PANDEY

I am an aspiring journalist.

Leave a Comment

और पढ़ें