9 मार्च, 2026। आईसीसी टी20 विश्व कप के मुकाबले में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को 96 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 255 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से संजू सैमसन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 89 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने तेज 54 रनों की पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 159 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, वहीं अक्षर पटेल ने भी 3 विकेट हासिल किए।
इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है और टीम का आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
– यश जयसवाल (प्रशिक्षु, मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़)









