पीएम मोदी ने बंगाल चुनाव प्रचार के लिए वर्धमान में की रैली बोले घुसपैठिया खा रहे हैं बंगलियो के हक़ के चावल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता | बंगाल चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने वर्धमान जिले के कटवा में जनसभा को संबोधित किया जहां उन्होंने टीएमसी पर चमके निशाना साधा।

बंगाल में चुनाव प्रचार अपने जोरों पर है इसी दौरान भाजपा ने अपने सबसे बड़े चुनावी चेहरे को चुनाव के क्षेत्र में उतार दिया हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्धमान जिले के कटवा में रैली की जहां उन्होंने टीएमसी पर जमके निशाना साधा।
प्रधानमंत्री मोदी बोले सरकार आते ही बंगाल में सबसे पहले आयुष्मान योजना को लागू किया जाएगा। अब कोई भी बंगाल का नागरिक किसी भी योजना से वंचित नहीं रहेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने वादा किया कि वह बंगाल को विकास की नई राह पर ले जाएंगे इसके लिए कल घोषणा पत्र भी जारी किया हैं। घोषणा पत्र में मुख्य छ: संकल्प है जिन्हें पूरा करने का रोड मैप तैयार किया गया है।

प्रधानमंत्री बोले कि वह बंगाल की जनता की उमंग, उत्साह और जोश देख रहे हैं। यह सब 4 मई के नतीजों का ट्रेलर हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने घुसपैठियों पर भी जमकर निशान साधा बोले घुसपैठिए आपके चावल खा रहे हैं और किसानों की जगह घुसपैठिया लाभ उठा रहे हैं। भाजपा की सरकार आने के बाद किसी भी घुसपैठियों को बंगाल में नहीं रहने दिया जाएगा। उसके दस्तावेजों की अच्छे से जांच की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि बंगाल में चल रही योजनाएं को बंद नहीं किया जाएगा। टीएमसी की भ्रष्टाचार की दुकान बंद होगी।

SHIVAM PANDEY
Author: SHIVAM PANDEY

I am an aspiring journalist.

Leave a Comment

और पढ़ें