नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा की शपथ, 13-14 अप्रैल को दे सकते हैं सीएम पद से इस्तीफा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नितिश कुमार अब राष्ट्रीय राजनीति में नई भूमिका निभाने जा रहे हैं। उनके राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम 10 अप्रैल 2026 को तय किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार 9 अप्रैल को पटना से नई दिल्ली रवाना होंगे और 10 अप्रैल राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। राजधानी में अपने प्रवास के दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित एनडीए के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

राजनीतिक घटनाक्रम के तहत, उनके 13 या 14 अप्रैल को पटना लौटने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की संभावना जताई जा रही है। इससे बिहार में नए नेतृत्व के चयन और सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

गौरतलब है कि नीतीश कुमार 16 मार्च 2026 को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। इसके बाद उन्होंने 30 मार्च को बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, क्योंकि संवैधानिक नियमों के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक साथ दो सदनों का सदस्य नहीं रह सकता।

– यश जयसवाल (प्रशिक्षु, मंगलयातन विश्वविद्यालय, अलीगढ़)

YASH JAYSWAL
Author: YASH JAYSWAL

Leave a Comment

और पढ़ें