दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था में हुई बड़ी चूक,अज़नवी कार चालक ने तोड़ा बैरिकेड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली | दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था में हुई भारी चूक।कार लेकर विधानसभा में घुसा अजनबी व्यक्ति ने विधानसभा स्पीकर के कमरे के बाहर रखा गुलदस्ता।पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था में सोमवार की दोपहर को भारी चूक देखने को मिली। दोपहर 2 बजे दिल्ली विधानसभा में बड़ी घटना घटी। एक सफ़ेद टाटा सिएरा ने विधानसभा के बैरिकेड को तोड़कर अंदर घुस गई। इस घटना से पूरे प्रांगण ने हाड़कप मच गया।तेज रफ्तार कार विधानसभा स्पीकर के कमरे के बाहर रुकी जहाँ कार चालक ने एक गुलदस्ता रखा ओर फिर से विधानसभा के बैरिकेड को तोड़ कर फ़रार हो गया।हालांकि गुलदस्ते में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। ये पूरी घटना लगभग 5 मिनट तक चली कार ने गेट न. 2 से प्रवेश किया और वही से फरार हो गया।

ये पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई जिसके आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुई 2 घंटे के भीतर ही आरोपी को रूपनगर इलाके से गाड़ी समेत गिरफ़्तार कर लिया आरोपी की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई वही मौके पर से घटना ने प्रयोग की जाने वाली कार भी जब्त कर ली गई हैं।

पिछले कुछ दिनों से विधानसभा के स्पीकर को ईमेल के ज़रिए 3 बार धमकी मिल चुकी थी। इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई थी।

अब ये घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं और सवाल खड़े होते हैं की,इस घटना का उद्देश्य क्या था,आरोपी ने गुलदस्ता गेट पर क्यों नहीं दिया। इन सभी सवालों के जवाब पुलिस तलाश कर रही हैं।

SHIVAM PANDEY
Author: SHIVAM PANDEY

I am an aspiring journalist.

Leave a Comment

और पढ़ें