भुवनेश्वर, 6 मार्च। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को ओडिशा के भुवनेश्वर और कटक में लगभग ₹3275 करोड़ की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य में आधारभूत ढांचे और सुरक्षा सुविधाओं को मजबूत करना है।
कार्यक्रम के दौरान कुल 199 परियोजनाओं से जुड़े कार्यों की शुरुआत की गई। इनमें से 69 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, जबकि 130 परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। इन परियोजनाओं में सीआईएसएफ आवास परिसर, फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला और अन्य बुनियादी ढांचा विकास कार्य शामिल हैं।
इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार देशभर में बुनियादी ढांचे के विकास और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं से ओडिशा के विकास को नई गति मिलेगी और स्थानीय लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
लेखक – यश जयसवाल (प्रशिक्षु, मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़)









