एमयू और शेखर सर्राफ हॉस्पिटल के बीच हुआ एमओयू – विद्यार्थियों को मिलेंगे बेहतर प्रशिक्षण व प्लेसमेंट अवसर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंगलायतन विश्वविद्यालय और शेखर सर्राफ हॉस्पिटल के बीच एमओयू के दौरान सुमित सर्राफ, प्रो. केपी सिंह व डा. विपिन कुमार।

मंगलायतन विश्वविद्यालय और शेखर सर्राफ हॉस्पिटल के बीच उद्योग–शैक्षणिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह करार विद्यार्थियों को प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

एमओयू पर हस्ताक्षर के दौरान विश्वविद्यालय की ओर से प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. किशन पाल सिंह तथा ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी डा. विपिन कुमार उपस्थित रहे। वहीं शेखर सर्राफ हाॅस्पिटल की ओर से चेयरमैन सुमित सर्राफ, मुख्य प्रशासक शाव्या सक्सेना और मानव संसाधन प्रबंधक तान्या वार्ष्णेय मौजूद रहीं। कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह व परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने बताया कि यह सहयोग उद्योग और अकादमिक जगत के बीच सेतु का कार्य करेगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान, अस्पताल प्रबंधन प्रणाली की समझ तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े पेशेवर कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा।

समाचार लेखक: युवराज कुमार (प्रशिक्षु मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़)

Samanvay Vani
Author: Samanvay Vani

Leave a Comment

और पढ़ें