आर्टेमिस-II मिशन सफल, सुरक्षित स्प्लैशडाउन के साथ लौटा मानव अंतरिक्ष अभियान का नया युग
नासा का अरतिमिस II मिशन 10 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया, जब ओरियन अंतरिक्ष यान इंटीग्रिटी ने प्रशांत महासागर में सैन डिएगो तट के पास शाम 5:07 बजे सटीक स्प्लैशडाउन किया।
यह 10 दिनों की ऐतिहासिक यात्रा थी, जिसमें चार अंतरिक्ष यात्रियों ने चंद्रमा के चारों ओर फ्लाईबाय किया। यह 1972 में अपोलो 17 के बाद पहली बार था जब कोई मानव मिशन पृथ्वी की निचली कक्षा से आगे गया। अमेरिकी नौसेना और नासा की टीमों ने लैंडिंग के तुरंत बाद सभी अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
मिशन का नेतृत्व कमांडर रीड वाइजमैन ने किया, जबकि पायलट विक्टर ग्लोवर और मिशन स्पेशलिस्ट क्रिस्टीना कोच तथा जेरेमी हैनसेन शामिल रहे। इस मिशन ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां भी दर्ज कीं—क्रिस्टिना कोच चंद्रमा की यात्रा करने वाली पहली महिला बनीं, विक्टर ग्लोवर पहले अश्वेत अंतरिक्ष यात्री बने, और जेरमी हैनसेन चंद्र मिशन में शामिल होने वाले पहले गैर-अमेरिकी बने।
– यश जयसवाल (प्रशिक्षु, मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़)








