डॉ. अशोक जैन अध्यक्ष, डॉ. सुरेन्द्र भारती उपाध्यक्ष एवं वि.श्री संजीव जैन महामंत्री बने
अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन विद्वत् परिषद् के अहमदाबाद स्थित श्री पारसनाथ जैनवाड़ी, हाटकेश्वर में दिनांक 3अप्रेल, 2026 को हुए साधारण-सभा अधिवेशन में कानपुर विश्वविद्यालय में स्थापित आचार्य विद्यासागर सुधासागर महाराज जैन शोधपीठ के निर्देशक प्रो. अशोककुमार जैन को पुनः अध्यक्ष, डॉ. सुरेन्द्र जैन भारती, बुरहानपुर को उपाध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष ने अपने विशेषाधिकार से महरौनी के वि. श्री संजीवकुमार जैन को महामन्त्री मनोनीत किया।
सर्वसम्मति से चयनित कार्यकारिणी समिति में कोषाध्यक्ष-डॉ. विजयकुमार जैन लखनऊ, संयुक्त मन्त्री- डॉ. किरणप्रकाश जैन सांगानेर, प्रकाशन मन्त्री- डॉ. पंकजकुमार जैन इन्दौर, उपमन्त्री- वि.श्री अमित जैन जबलपुर, प्रवक्ता- डॉ. सुनील जैन संचय ललितपुर बने। कार्यकारिणी समिति सदस्य के रूप में प्रो. कमलेशकुमार जैन जयपुर, डॉ. धर्मेन्द्र जैन जयपुर, डॉ. संतोषकुमार जैन सीकर, डॉ. सुमतकुमार जैन जयपुर, डॉ. सतेन्द्रकुमार जैन जयपुर, वि.श्री अशोककुमार जैन शास्त्री इन्दौर, डॉ. पुलक गोयल जबलपुर, डॉ. ज्योति जैन खतौली, प्राचार्य सतीशकुमार जैन सांगानेर, डॉ. राजेन्द्र चिंतामणि जैन नागपुर, वि.श्री जितेन्द्र जैन अहमदाबाद, डॉ. अरिहंतकुमार जैन मुम्बई, वि.श्री आकाश जैन चोंरई, सदस्य चुने गये। विशेष आमन्त्रित सदस्यों में प्रा. महेन्द्रकुमार जैन मुरैना, डॉ. नरेन्द्रकुमार जैन भारती सनावद, डॉ. आशीष जैन बम्हौरी दमोह, डॉ. नीलम सर्राफ ललितपुर, डा.प्रदीप जैन दमोह, वि.श्री वैभव जैन जालना, डॉ.अरिहंतशरण जैन विलासपुर, वि.श्री आलोक शास्त्री बड़ामलहरा, वि. श्री नवीनबाबू जैन, इन्दौर को सम्मिलित किया गया है।
निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। चयनित सभी विद्वानों को जगत्पूज्य निर्यापक मुनिपुङ्गव श्री सुधासागर जी महाराज, परमपूज्य उपाध्याय सुदत्तसागर जी, परमपूज्य प्रसन्नमना मुनि श्री प्रणुतसागर जी एवं क्षुल्लक गौरव श्री गंभीरसागर वर्णी जी महाराज, क्षुल्लक श्री विनियोगसागर जी का शुभाशीर्वाद प्राप्त हुआ।
नई कार्यकारिणी समिति के गठन पर संरक्षक- श्री ज्ञानेन्द्र जैन गदिया, प्रो. रमेशचन्द जैन, प्रो. फूलचन्द प्रेमी, प्रो. जयकुमार जैन, प्रा. अरुणकुमार जैन, वि.श्री अरुण जैन, वि.श्री सौरभ जैन, डॉ. अनिल जैन, क्षमा जैन ने चयनित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
-डॉ. सुनील जैन संचय, प्रवक्ता








